साउथ की फिल्म में खतरनाक विलेन का किरदार निभाएंगे बॉबी देओल? बाहुबली की तरह ग्रैंड प्रोजेक्ट की तैयारी!
सुपरस्टार बॉबी देओल ने जब से फिल्मों में वापसी की है वो काफी बड़े बड़े धमाके कर रहे हैं। गौरलब है कि फिल्म रेस 3 से वापसी के बाद उन्होने कुछ शानदार फिल्मों में काम किया है और आश्रम वेब सीरीज से तो छा गए हैं। लेकिन अब जो खबरें सामने आ रही हैं वो बॉबी देओल के फैंस के लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं हैं। पता चला है कि बॉबी देओल एक साउथ के ग्रैंड प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने वाले हैं।
बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया है बॉबी देओल साउथ की एक फिल्म में विलेन का खतरनाक किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वो साउथ के बड़े सुपरस्टार को टक्कर देते दिखने वाले हैं। इसके अलावा ये भी बताया है कि फिल्म बाहुबली की तरह एक धमाकेदार प्रोजेक्ट होगी जिसके बारे में बॉबी देओल सारी जानकारी ले रहे हैं।

टर्निंग प्वाइंट
अगर ऐसा होता है तो निश्चित है कि अभिनेता के लिए उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट ये फिल्म साबित हो सकती है।

एक्साइटेड होंगे
इसके बाद वो कभी किसी साउथ की फिल्म में इस तरह के रोल के साथ नजर नहीं आए हैं तो वो काफी एक्साइटेड होंगे।

पॉजिटिव और निगेटिव
बॉबी देओल ने अपने काम से साबित किया है कि वो पॉजिटिव और निगेटिव दोनों तरह के किरदार काफी बखूबी निभाने का हुनर रखते हैं।

आश्रम वेब सीरीज
आश्रम वेब सीरीज की बात करें तो लगातार सीरीज चल रही है और अब तक इस वेब सीरीज के दो भाग रिलीज हो चुके हैं और तीसरे का इंतजार है।

पाखंडी बाबा का किरदार
प्रकाश झा इसके निर्देशक हैं। सीरीज में बॉबी देओल ने एक पाखंडी बाबा का किरदार निभाया है जो कि सभी की नजरों में काफी पूज्य है लेकिन असल जिंदगी में एक बहुत बड़ा अपराधी है।

तीसरे पार्ट का इंतजार
इस वेब सीरीज के तीसरे पार्ट का फैंस इंतजार कर रहे हैं और निश्चित ही ये काफी धमाकेदार साबित होने वाला है।
कपिल शर्मा ने ट्वीट कर किया कुबूल, इस वजह से बंद हो रहा है 'द कपिल शर्मा शो'


Click it and Unblock the Notifications