कोरोना से जंग जीतकर लौटे शाहरुख के दोस्त प्रोड्यूसर करीम मोरानी- अस्पताल से डिस्चार्ज
बॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर करीम मोरानी पिछले दिनों कोरोना वायरस से संक्रमित पाए थे। जिसके बाद उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। निर्माता को पूरी तरह से आइसोलेशन में रखा गया था। बता दें, 17 अप्रैल को हुए टेस्ट में करीम मोरानी की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव है और वो अब स्वस्थ होकर अस्पताल से लौट आए हैं। दो बार लगातार कोरोना टेस्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
करीम मोरानी की दोनों बेटियां जोया और शज़ा भी अब कोरोना निगेटिव हैं। बता दें, करीम मोरानी शाहरुख खान के अच्छे दोस्त हैं। फिलहाल वो 14 दिनों तक पूरी तरह से क्वारंटाइन में रहेंगे।

पीटीआई से बात करते हुए मोरानी ने कहा- दोस्तों और परिवार की दुआओं की वजह से मैं घर वापस लौट आया हूं। मेरे टेस्ट दो बार निगेटिव आए है। नानावटी हॉस्पिटल में मुंझे किसी तरह की परेशानी नहीं हुई और मैं कह सकता हूं कि सरकार के हर डिपार्टमेंट से लेकर डॉक्टर्स, मेडिकल स्टॉफ तक.. सभी अपना काम बेहतरीन तरीके से कर रहे हैं।
दूरदर्शन रामायण के रावण और सीता- जब रियल लाइफ में एक साथ दिखे थे, कुछ ऐसा था नजारा


Click it and Unblock the Notifications











