दूरदर्शन रामायण के रावण और सीता- जब रियल लाइफ में एक साथ दिखे थे, कुछ ऐसा था नजारा
दूरदर्शन रामायण में सीता का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने एक पुरानी तस्वीर शेयर की है, जहां वो रामायण के रावण यानि की अरविंद त्रिवेदी के साथ दिख रही हैं। इस तस्वीर में दोनों संसद के सामने खड़े हैं। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। इस तस्वीर से ही उस वक्त इन कलाकारों की लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है। बता दें, लॉकडाउन के दिनों में दूरदर्शन पर रामायण फिर से प्रसारित किया जा रहा है और शो की टीआरपी छप्पर फाड़कर आ रही है।
साल 1991 के आम चुनाव में रामायण के दो एक्टर दीपिका चिखलिया (सीता) और अरविंद त्रिवेदी (रावण) गुजरात के चुनावी मैदान में उतरे। दोनों को ही भारतीय जनता पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया। अरविंद, साबरकांठा सीट और दीपिका चिखलिया, बड़ौदा लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे।

दीपिका चिखलिया ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- 'लंकेश और मैं पहली बार संसद में प्रवेश करते हुए। यादें।'
वैसे तो दीपिका ने कई शोज और फिल्मों में भी काम किया है, लेकिन सीता बनकर उन्होंने जो सबके दिल में जगह बनाई, वो आज भी कायम है। दीपिका ने रामायण की लोकप्रियता के बाद 1991 में गुजराती बिजनेसमैन हेमंत टोपीवाला से शादी कर ली थी। फिलहाल रामायण के री-टेलीकास्ट के बाद रामायण के सभी किरदार एक बार फिर चर्चा में हैं।
राम, लक्ष्मण, सीता से लेकर हनुमान, सुग्रीव तक- यहां देंखे रामायण कास्ट की रियल लाइफ RARE तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications











