प्रियंका ने भी सजा लिये शादी के सपने
जहां एक तरफ करीना और सैफ की शादी बॉलीवुड की सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रही हैं वहीं बॉलीवुड की सिंगल स्टेटस एक्ट्रेसेस भी धीरे धीरे शादी के सपने संजोने लगी हैं। बॉलीवुड की चहेती जंगली बिल्ली भी अब शादी के बंधन में बंधना चाहती हैं और ऐसा उन्होंने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में कहा।
प्रिंयका ने हाल ही में अपने इंटरव्यू में कहा "चार साल की उम्र से ही मैं अपनी शादी का इंतजार कर रही हूं। अब मैं इसके लिए तैयार हूं। मेरे मम्मी पापा भी मेरी शादी के लिए तैयार हैं लेकिन मुश्किल ये है कि मुझे अपना मिस्टर राइट नहीं मिल रहा। ये एक टेक्निकल प्रॉब्लम है।" हाल ही में प्रियंका की पहली एल्बम इन माई सिटी रिलीज हुआ है और अब प्रियंका एक्टर से ऑफिशियल सिंगर भी बन गई हैं।प्रियंका ने सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी के बारे में पूछे जाने पर कहा "करीना शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं ये बहुत खूबसूरत चीज है। मुझे लगता है कि ये जिंदगी का एक खूबसूरत मोड़ है। मेरे लिए सैफ और करीना बहुत ही अच्छे कपल हैं। मैं उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।" ज्ञात हो की मीडिया में अभी तक ये खबर है कि सैफ और करीना की शादी 17 अक्टूबर को होगी लेकिन सैफ या करीना ने अभी तक इस बात पर कोई टिप्पणी नहीं की है। इसके बावजूद बॉलीवुड से लेकर आम जनता में इस शादी का बेसब्री से इंतजार हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications
