अमेरिकन मंच पर गूंजेगा देसी गर्ल का तराना

सबसे कम उम्र की विश्वसुंदरी बनकर जलवे बिखेरने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सातवें आसमान पर उड़ रही है इसके पीछे कारण यह है कि हाल ही में फ्लाप फिल्म सात खून माफ से गायिकी का सफर शुरू करने वाली मैडम पीसी अब विदेशी धरती पर अपनी गायिकी का हूनर फैलायेंगी। नहीं वो कोई हॉलीवुड की मूवी नहीं करनी जा रही है बल्कि उन्हें गाने का मौका नेशनल फुटबॉल लीग यानी एनएफएल जो कि अमेरिकन फुटबॉल की सबसे बड़ी लीग है उसमें मिला है।इससे पहले यह मौका किसी भी भारतीय गायिका या अभिनेता को नहीं मिला है।

इस शो में लेडी गागा भी अपनी गायिकी बिखेरेगी। लीग आयोजकों की ओर से जो खबर दी गयी है उसके मुताबिक आयोजकों ने भारतीय सुंदरी को इस काम के लिए चुना है जिसके लिए प्रियंका ने हां कर दी है।
13 सितंबर को खेल की ओपनिंग सेरोमनी है जिसमें प्रियंका अपना जलवा पूरी दुनिया के सामने दिखायेंगी। इस शो में प्रियंका अपने पहले म्यूजिक एलबम 'इन माय सिटी' से 'विल आई एम' पेश करेंगी। इस शो को टीवी स्पोर्टस चैनल एनएफएल पर देखा जा सकता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X