पापा के लिए मां के पास पहुंची प्रियंका
बॉलीवुड की कातिल हसीना प्रियंका चोपड़ा वैसे तो अपने आप को काफी स्ट्रांग और स्मार्ट बताती हैं लेकिन अंदर से वह काफी इमोशनल और सॉफ्ट हैं। अपने मम्मी-पापा को दिल से प्यार करने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आम लोगों की तरह ही बर्ताव करती हैं और पूजा-पाठ करती हैं।
खबर आ रही हैं कि मंगलवार रात को अचानक प्रियंका चोपड़ा अपनी मां औऱ मैनेजर के साथ माता वैष्णों देवी के दरबार में पहुंची और वहां की सुबह की आरती में शामिल हुईं।
बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे हैं जिनकी सलामती की दुआ मांगने प्रियंका चोपड़ा माता के दरबार में मत्था टेकने पहुंची थीं। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक प्रियंका हेलिकॉफ्टर से कटरा पहुंची और वहां से पैदल चलकर माता के दरबार पहुंची।
प्रियंका चोपड़ा के इस कार्यक्रम को गुप्त ही रखा गया ताकी वह आराम से दर्शन कर पायें। शायद यही सब प्रियंका चोपड़ा के व्यक्तित्व का हिस्सा है जो उन्हें खास होकर भी आम बना देता हैं तो वो आम होकर भी खास हो जाती हैं।
इसलिए शायद प्रियंका चोपड़ा की जीवनी को सीबीएसएसी बोर्ड में शामिल किया गया है। ताकि बच्चे उनके जीवन से शिक्षा लेकर अपना अलग मुकाम अपने अकेले दम पर बना सकें।


Click it and Unblock the Notifications












