जब प्रियंका चोपड़ा के लिए ऋतिक रोशन बने एक रियल लाइफ सुपर हीरो- एक्ट्रेस ने किया खुलासा
अपनी हाल ही में पब्लिश्ड ऑटोबायोग्राफी 'अनफिनिश्ड' में, प्रियंका ने अपने शुरुआती दिनों की याद ताजा की, जब उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा ही था। किताब में प्रियंका ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशन लाइफ से जुड़ी कई अनसुनी पहलूओं को शेयर किया है।
एक घटना को याद करते हुए उन्होंने अपने को-स्टार और दोस्त ऋतिक रोशन की दिल खोलकर तारीफ की है। ऋतिक और प्रियंका चोपड़ा ने कृष (2006), अग्निपथ (2012) और कृष 3 (2013) जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। कृष की शूटिंग इस दौरान प्रियंका के पिता के मेडिकल क्राइसिस में ऋतिक ने किस तरह उनकी मदद की थी, इस बारे में एक्ट्रेस ने साझा किया है।

जब ऋतिक को प्रियंका के पिता की गंभीर स्थिति और इस बात के बारे में पता चला कि उन्हें विदेश में एक अस्पताल में शिफ़्ट करने की आवश्यकता है, तो ऋतिक ने कोई कसर नहीं छोड़ी और हर संभव मदद करने की कोशिश की थी।
हीरो जितनी फीस मांगी, तो मेकर्स ने दी थी फिल्म से निकालने की धमकी- प्रियंका चोपड़ा का खुलासा


Click it and Unblock the Notifications