प्रियंका चोपड़ा का दावा बॉलीवु़ड में Girls हैं बेस्ट

वो मॉडल हैं, एक्टर हैं, सिंगर हैं, प्रोड्यूसर हैं और अपने डैडी कि लिटिल गर्ल भी हैं। या यूं कहें कि वो सुपरवूमन हैं। पर उनका मानना है कि इस वक्त केवल वो ही नहीं, बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस सुपरवूमन हैं। खान्स और कपूर्स के कहीं आगे और बेहतर। और यही वजह है कि प्रियंका चोपड़ा अब खुलकर बॉलीवुड के इस भेदभाव पर बोल रही हैं।

प्रियंका को ये बात नागवार गुज़री है कि फिल्मों में 40 और 50 साल पार कर चुके हीरो को अपने से कम उम्र की लड़कियों के साथ रोमांस का चांस तो मिल जाता है लेकिन उम्रदराज़ हीरोइनों को एक्सेप्ट नहीं किया जाता। पीसी का ये भी कहना था कि इस वर्ष अभिनेत्रियों का प्रदर्शन अभिनेताओं से कहीं बेहतर रहा है। वहीं कुछ में तो अभिनेताओं की ज़रूरत ही नहीं पड़ी। प्रियंका की इस वर्ष 'गुंडे' और 'मेरीकॉम' जैसी दो सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुई हैं।
ALSO READ: क्या दीपिका, सोनम को अवार्ड मिलना, प्रियंका को खल गया???

प्रियंका ने कहा कि इस साल होने वाले पुरस्कार समारोहों में अभिनेताओं के बीच प्रदर्शन की टक्कर कम है जबकि अभिनेत्रियों के बीच ज्यादा है। उन्होंने कहा फिल्म 'मैरीकॉम' में मैं, 'हाईवे' से आलिया भट्ट, फिल्म 'क्वीन' से कंगना रनौत हैं, 'मर्दानी' में रानी मुखर्जी और 'हैदर' में तब्बू रेस में है। फिर भी बॉलीवुड में हीरोइनें के साथ ये भेदभाव बिल्कुल अच्छा नहीं है।
ALSO READ: तो साल 2015 के बेस्ट सिंगर के नॉमिनेशन हैं....प्रियंका चोपड़ा???

वैसे प्रियंका की इस बात से तो हम भी सहमत हैं। पिछले दिनों भी एक अवार्ड फंक्शन में बड़े ही अजीब तरीके से ढेरों की कैटेगरी बनाकर सब को अवार्ड दे दिया गया। इस पर प्रियंका ने अवार्ड को बॉयकॉट भी कर दिया था। मतलब कि प्रियंका अब वॉर के मूड में आ चुकी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X