निक जोनस की पीठ पर बैठीं प्रियंका चोपड़ा- तेजी से वायरल हुई ये मजेदार तस्वीर
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हिंदी फिल्म सिनेमा से अपने करियर की शुरुआत की थी और नाम काफी ज्यादा बड़ा कर लिया है। वो इस समय हॉलीवुड फिल्मों और वेब सीरीज का हिस्सा ज्यादा बन रही हैं और बीते कुछ समय पहले बॉलीवुड फिल्म स्काई इज पिंक में नजर आईं थीं लेकिन फिल्म बिल्कुल नहीं चली थी। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इस समय फिल्मों में तो नहीं लेकिन अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में चल रही हैं।
इस समय उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वो निक जोनस के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। हाल ही में प्रियंका ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो अपने पति निक जोनस की पीठ पर चढ़कर बैठी हैं और निक पुशअप्स कर रहे हैं। इसपर निक का कहना है ये उनकी फेवरेट एक्सरसाइज है। गौरतलब है कि इस समय वो अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर साझा करती रहती हैं और काफी ज्यादा चर्चा में रहती हैं।
सुशांत को फिल्में मिल रहीं थीं, वो खुद नहीं कर रहा था- नेपोटिज्म पर बोले निर्देशक संजय गुप्ता


Click it and Unblock the Notifications











