सुशांत को फिल्में मिल रहीं थीं, वो खुद नहीं कर रहा था- नेपोटिज्म पर बोले निर्देशक संजय गुप्ता
सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने हिंदी फिल्म सिनेमा को एक नई बहस की तरफ ढकेल दिया है और लगातार नेपोटिज्म को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। एक दूसरे पर लोग इल्जाम लगा रहे हैं और बाहर से आने वालों के लिए भेदभाव की बात कर रहे हैं। अंदर और बाहरवालों की बहस के बीच कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कि खुलकर अपनी बातें सामने रख रहे हैं और अपने विचारों के लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहे हैं।
इस समय फिल्म निर्देशक संजय गुप्ता का एक बयान वायरल हो रहा है जो कि उन्होने नेपोटिज्म और सुशांत सिंह राजपूत पर दिया है। संजय गुप्ता इस मामले में खुलकर बोले हैं और उनके इस बयान की चर्चा हो रही है। बता दें कि इस मामले में कई सितारे बोल चुके हैं। डीएनए के मुताबिक संजय गुप्ता ने कहा है कि वो भी एक आउटसाइडर हैं और लेकिन कभी भी मेरे साथ इस इंडस्ट्री में दोहरा व्यवहार नहीं किया गया। उनका स्वागत इस इंडस्ट्री ने किया है।
दिशा सालियान की मां ने तोड़ी चुप्पी- बोलीं 'रेप और प्रेगनेंसी की खबर पूरी तरह से अफवाह है'
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











