दिशा सालियान की मां ने तोड़ी चुप्पी- बोलीं 'रेप और प्रेगनेंसी की खबर पूरी तरह से अफवाह है'
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद वैसे ही काफी ज्यादा अफरा तफरी का माहौल बना हुए ऊपर से उनकी मैनेजर दिशा सालियान को लेकर भी लगातार ऐसी बातें सामने आती रहती हैं जो लोगों के चौकाने के लिए काफी हैं। इस समय सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई जांच कर रही है साथ ही इसमें एक एंटी करप्शन टीम भी लगाई गई है। दिशा सालियान ने सुशांत सिंह के एक सप्ताह पहले खुदकुशी कर ली थी और कई सवाल अपने बाद छोड़ गई थीं।
इसके बाद उनको लेकर कई अफवाहें सामने आई थीं जिनका जवाब अब उनके माता पिता ने इंडिया टुडे से बात करते हुए दिया है। गौरतलब है कि काफी समय से दिशा सालियान को लेकर रेप और प्रेगनेंसी की अफवाहें चल रही थीं जिसको लेकर सभी खामोश थे और उनके मां बाप भी इस बारे में बात नहीं कर रहे थे। अब उनकी मां ने बताया है कि.. ये रेप और प्रेगनेंसी की सारी खबरें पूरी तरह से झूठीं हैं और एक अफवाह के सिवा और कुछ नहीं हैं।
शाहरुख खान की अगली फिल्म 'पठान'? सिद्धार्थ आनंद के साथ तगडे एक्शन का देंगे डोज!
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications