प्रियंका चोपड़ा के शॉकिंग खुलासे- जब निर्देशक ने किया था ऐसा अभद्र कमेंट, सलमान खान को देना पड़ा दखल
प्रियंका चोपड़ा की किताब 'अनफिनिश्ड' मार्केट में उपलब्ध हो चुकी है और अभिनेत्री द्वारा लिखी कई बातें लोगों को हैरान करने वाली हैं। प्रियंका चोपड़ा ने किताब में अपनी जिंदगी और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया है। एक घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने लिखा कि किस तरह एक डायरेक्टर ने उनसे कहा था कि गाना सिडक्टिव है, तो इसमें पैंटी दिखनी चाहिए।
प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म इंडस्ट्री के अपने कड़वे अनुभव को बांटते हुए लिखा- एक गाने की शूटिंग हो रही थी। इस सिडक्टिव गाने में उन्हें स्ट्रिप करना था.. यानि की एक-एक करके कपड़े उतारने थे। गाना काफी लंबा था तो प्रियंका ने डायरेक्टर से पूछा कि क्या वह एक और लेयर पहन लें ताकि जल्दी ही कपड़े ना उतर जाएं।

इस पर निर्देशक की प्रतिक्रिया कुछ ऐसी थी, जिसे प्रियंका ने आज तक नहीं भूला है। प्रियंका आगे लिखती हैं, "डायरेक्टर ने कहा कि मुझे अपने स्टाइलिस्ट से बात कर लेनी चाहिए। मैंने फोन पर उनको गाने की सिचुएशन बताई और फोन डायरेक्टर को दे दिया। बिल्कुल मेरे सामने खड़े होकर डायरेक्टर ने कहा, 'जो भी हो, चड्डियां दिखनी चाहिए। नहीं तो लोग पिक्चर देखने क्यों आएंगे?"
बिग बॉस 14- एजाज़ खान और पवित्रा पुनिया की लव स्टोरी पहुंचेगी शादी तक, एक्टर ने किया कंफर्म


Click it and Unblock the Notifications