शाहिद-प्रियंका क्यों थे पास और क्यों हुए दूर?
फिर कुछ दिनों बाद प्रियंका के घर पर आयकर विभाग का छापा पड़ा जिसमें शाहिद कपूर उनके घर से आधी रात को बरामद हुए थे, जिससे कि मामला साफ हो गया था कि दोनों डेटिंग कर रहे हैं।
फिर दोनों की फिल्में 'तेरी मेरी कहानी' आयी जो कि बुरी तरह से पिट गई और उसके बाद से दोनों के ब्रेकअप की खबरें आनी शुरू हो गयीं। जिस तरह से शाहिद-करीना के ब्रेकअप की वजह किसी को मालूम नहीं ठीक उसी तरह शाहिद-प्रियंका के अलगाव का कारण किसी को मालूम नहीं है लेकिन शायद शाहिद-प्रियंका का रिश्ता शाहिद-करीना के रिलेशन की तरह इतना उलझा और बिगड़ा हुआ नहीं है तभी तो दोनों के पर्दे पर साथ काम करने की गुंजाईंश दिख रही है और इसलिए फिल्ममेकर अभिषेक चौबे अपनी एड़ी-चोटी का दम लगा रहे हैं।
कि वो अपनी आने वाली फिल्म 'उड़ता पंजाब' में दोनों को साथ ले आयें। हालांकि शाहिद ने तो फिल्म साइन कर ली है लेकिन पीसी की तरफ से अभी हां होनी बाकी है।
कहा जाता है कि करीना से अलग होने के बाद शाहिद काफी डिप्रेशन में चले गये थे और प्रियंक का भी हरमन बवैजा और असीम मर्चेंट से रिलेशन टूटने के बाद कुछ ऐसा ही हाल थे इसलिए दोनों ने अपने दर्द को एक-दूसरे से बांटना शुरू किया और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गयी लेकिन फिर शायद दोनों के बीच में कुछ ऐसा हुआ जिसके कारण दोनों एक-दूसरे से दूर हो गये।
इसमें कोई शक नहीं कि शाहिद-प्रियंका जब भी पर्दे पर आते हैं उनकी जोड़ी में एक फ्रेशनस और अपनापन नजर आता है और लोगों को उन्हें साथ में देखना एक सकून देता है।खैर दोनों साथ काम करते हैं या नहीं यह तो आने वाले कुछ वक्त में पता चल जायेगा लेकिन दोनों के साथ आने की खबर ने दोनों के फैंस को काफी खुश और फिल्म के प्रति बेकरार जरूर कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications
