सोनाक्षी-शाहिद के बीच केवल एक ही रिश्ता हैं और वो है....

बॉलीवुड कि मिस दबंग सोनाक्षी सिन्हा अपने पापा शत्रुघन सिन्हा की ही तरह लोगों को मुंह तोड़ जवाब देने वालों में से एक हैं इसलिए लोगों ने जब उन्हें और शाहिद को लेकर बातें करनी शुरू कर दी तो सोनाक्षी सिन्हा ने भड़कते अंदाज में इन बातों का खंडन किया।

मेरे और शाहिद के बीच में केवल एक ही रिश्ता है और वो है अजनबी का

सोनाक्षी सिन्हा ने साफ कहा कि यह सब कोरी बकवास है जो कि कुछ मीडियातंत्र ने अपने फायदे के लिए की है। मुझे इन सारी बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। सोनाक्षी ने कहा कि मेरे और शाहिद के बीच में केवल एक ही रिश्ता है और वो है अजनबी का। मुझे तो याद भी नहीं कि मैं उनसे अंतिम बार कब मिली थी।

गौरतलब है कि बॉलीवुड में इन दिनों खबर फैली हुई है कि शाहिद और सोनाक्षी का चक्कर चल रहा है। दोनों ने प्रभु देवा की फिल्म आर राजकुमार में लीड रोल प्ले किया था।

सोनाक्षी ने कहा, "यह तो ऐसा है कि मैं घर से बाहर कदम भी नहीं रख सकती, आप उनके साथ मेरा नाम जोड़ रहे हैं! सोनाक्षी कहती हैं कि उनके परिवार को इस तरह की अफवाहों की आदत है। उन्होंने कहा, "उन्होंने इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की, उन्हें इन सबकी आदत है।

लेकिन सोचने वाली बात यह है कि सोनाक्षी मैडम जब आपको कोई फर्क नहीं पड़ता है तो फिर आप शाहिद के नाम पर इतना भड़क क्यों रही है और अपने रिश्ते पर सफाई क्यों दे रही हैं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X