अपने पुराने आशिक को प्रियंका ने भेजा कानूनी नोटिस
कहा जा रहा है कि असीम मर्चेंट की आने वाली फिल्म प्रियंका चोपड़ा और उनके मैनेजर प्रकाश जाजू की लाइफ पर आधारित है। जो कि उनकी निजता का हनन है इसलिए उन्होंने मर्चेंट को कानूनी नोटिस भेजा है। फिलहाल अभी पीसी के इस कदम पर असीम मर्चेंट का कोई जवाब नहीं आया है।
मालूम हो कि प्रियंका उस समय काफी परेशान हो गईं, जब उन्हें पता चला कि उन परकोई फिल्म बन रही है। लेकिन असीम ने अपनी रचनात्मक स्वतंत्रता का हवाला देते हुए कहा था कि फिल्म प्रियंका चोपड़ा के बारे में नहीं, बल्कि प्रकाश जाजू के बारे में है।" उन्होंने कहा, "यह फिल्म प्रकाश के बॉलीवुड के अनुभव के बारे में है और इसमें पूरे मनोरंजन जगत की बातें शामिल होंगी।
मैं प्रियंका का सम्मान करता हूं और उन्हें पसंद भी करता हूं। मैं किसी भी तरीके से उनको बदनाम करने या चोट पहुंचाने का प्रयास नहीं कर रहा हूं। एक फिल्म निर्माता होने के नाते मैं सिर्फ एक वास्तविक फिल्म बनाने की कोशिश कर रहा हूं।"
गौरतलब है कि जाजू का दावा था कि प्रियंका ने उनके वेतन का बड़ा भाग गबन कर लिया। प्रियंका के दिवंगत पिता कर्नल अशोक चोपड़ा ने इस संबंध में जाजू के खिलाफ पुलिस में गलत आरोप और परिवार को धमकाने की शिकायत भी दर्ज कराई थी।जाजू को 2008 में गिरफ्तार कर लिया गया था और उन्हें दो महीने जेल काटनी पड़ी थी। और असीम मर्चेंट प्रियंका को उनको मॉडलिंग के दिनों से प्यार करते हैं लेकिन किन्हीं कारणों से उनका ब्रेकअप हो गया था लेकिन एक बार फिर से वो पीसी की लाइफ में वापस आने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन पीसी के लीगल नोटिस ने एक बार फिर से उन्हें झटका दे दिया है।


Click it and Unblock the Notifications
