जानिए प्रियंका को किस चीज से डर लगता है?
बेटियां ना कभी बोझ थीं और ना ही कभी रहेंगी: प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका 'सात खून माफ', 'बर्फी', 'फैशन' सरीखी फिल्मों से अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी हैं, लेकिन उनका कहना है कि उनमें हमेशा ही असफलता का डर था। 'फैशन' के लिए तो उन्हें नेशनल अवार्ड तक मिला है। जिसके बारे में पीसी ने कहा कि "मैंने कभी उम्मीद नहीं की कि मुझे राष्ट्रीय पुरस्कार मिलेगा.. यह मेरे जीवन का एक खास अनुभव था।"
उन्होंने कहा, "मुझमें असफलता को लेकर बहुत बड़ा खौफ है। फिल्म मुझे सक्रिय रखती है। अगर फिल्म असफल होती है तो बुरा लगता है। मैं दो सप्ताह तक कमरे में रहती हूं। मैं जब 'बर्फी' कर रही थी तो लोगों ने मुझसे कहा कि यह नायिका की भूमिका वाली फिल्म नहीं है, इसे मत करो। लेकिन मुझे यकीन था कि मैं इसे करूंगी और मैं इसे मिली प्रतिक्रिया से खुश हूं।"
फिल्मोद्योग में बतौर अभिनेत्री अपने सफर को याद करते हुए उन्होंने कहा, "मेरे लिए अभिनय संयोग की बात है। मैं जब मिस वर्ल्ड बनी तो 17 साल की थी। मैं एक अग्रणी फिल्म पत्रिका पढ़ रही थी और मैंने अमिताभ बच्चन का साक्षात्कार पढ़ा, जिसमें उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण नहीं है कि एक शख्स एक फिल्म में कितने दृश्य देता है। महत्वपूर्ण तो यह है कि लोग जब फिल्म देखकर सिनेमाघर से बाहर निकलें, तो आपको याद रखें।"
प्रियंका एक मल्टीटैलेंटड शक्सियत की मालकिन है। वो विश्व सुंदरी का ताज पहनने के बाद बॉलीवुड में भी शौहरत हासिल की और अब उन्होंने गायिका के तौर पर भी अपने आप को साबित कर दिया है। हाल ही में उनका तीसरा पॉप एलबम मार्केट में आया है।


Click it and Unblock the Notifications












