IIFA 2014- बेस्ट एंटरटेनर दीपिका, बेस्ट एक्टर फरहान
शाहरुख खान के साथ हिट फिल्म देने का फायदा दीपिका को तो मिलना ही था। आखिर शाहरुख खान की फिल्मों को अवॉर्ड फंक्शन में जगह ना मिलें ऐसा तो कम ही होता है। क्योंकि शाहरुख सालों से बॉलीवुड के बादशाह हैं और शाहरुख की फिल्मों के इंतजार में दर्शक पूरा साल इंतजार करते हैं ऐसे में जब शाहरुख खान की एक फिल्म रिलीज होती है तो उसे देखने लाखों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है। तो शाहरुख खान को बॉलवुड के बेस्ट एंटरटेनर हैं ही साथ ही शाहरुख खान के साथ अपनी हिट जोड़ी बना चुकी दीपिका पादुकोण भी अब शाहरुख खान को अपनी बेहतरीन अदाकारी से अच्छी टक्कर दे रही हैं। आईफा में शाहरुख को पीछे छोड़ते हुए आखिर दीपिका ने ही बेस्ट एंटरटेनर ऑफ दी ईयर का अवॉर्ड अपने नाम कर लिया।
दीपिका पादुकोण और फरहान अख्तर दोनों ही इस साल आईफा में छाए रहे। दीपिका ने अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से लोगों का काफी मनोरंजन किया। फरहान अख्तर की फिल्म भाग मिल्खा भाग को वैसे भी इस साल उनकी फिल्म भाग मिल्खा भाग के चलते उन्हें हर एक अवॉर्ड फंक्शन्स में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा चेन्नई एक्सप्रेस फिल्म में दीपिका पादुकोण ने अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस के चलते बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम कर लिया। दीपिका को टक्कर देने के लिए इस साल और कोई एक्ट्रेस लिस्ट में मौजूद भी नहीं थीं।


Click it and Unblock the Notifications












