प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की Modeling दिनों से अनदेखी तस्वीर, बिकिनी पर बिंदी लगाए दिखा हॉट लुक
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर मॉडलिंग दिनों की एक पुरानी याद सोशल मीडिया पर शेयर की है। प्रियंका चोपड़ा ने मॉडलिंग दिनों से बिकिनी फोटो शेयर की है। इस बिकिनी वाले अवतार में वह बिंदी भी लगाए दिख रही हैं। प्रियंका की सालों पुरानी ये तस्वीर पहली बार फैंस ने देखी है। प्रियंका का ये अवतार काफी वायरल हो रहा है।
प्रियंका ने मॉडलिंग जगत में भी खूब नाम कमाया है। उन्होंने देश में ही नहीं विश्वभर में इस क्षेत्र में खूब सम्मान हासिल किया। मिस वर्ल्ड बनने के सफर से लेकर एक्टिंग जगत तक प्रियंका ने खूब नाम कमाया है।

प्रियंका की मॉडलिंग की जर्नी की शुरुआत उनकी मां की वजह से हुई। एक बार प्रियंका की मां ने बेटी की कुछ फोटोज कॉन्टेस्ट में भेजी थीं जोकि सिलेक्ट हो गई थीं।
इसके बाद प्रियंका के लिए उस कॉम्पिटीशन से कॉल आया और प्रियंका ने इस प्रतियोगिता में जगह बनाई। इस कॉम्पिटीशन प्रियंका ने दूसरा स्थान हासिल किया और इसी साल प्रियंका ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर पूरी दुनिया में अपना नाम रोशन किया।


Click it and Unblock the Notifications











