अमृता अरोड़ा के पार्टी में रेड हॉट अवतार में पहुंचीं मलाइका अरोड़ा, रोमांटिक हुए अर्जुन कपूर, INSIDE तस्वीरें
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की बेहद रोमांटिक फोटो इंटरनेट पर लगातार छाई हुई हैं। लेटेस्ट फोटो में अर्जुन कपूर रोमांटिक होते दिखाई दे रहे हैं। अर्जुन और मलाइका की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रही है। ये फोटोज मलाइकी की बहन अमृता अरोड़ा की हाउस पार्टी से सामने आई हैं जहां बीती रात कई स्टार्स पहुंचे थे।
अमृता अरोड़ा की पार्टी की फोटोज इंटरनेट पर सामने आईं। जिसमें सभी स्टार्स एन्जॉय करते दिख रहे हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका के अलावा इस पार्टी में करण जौहर, करिश्मा कपूर, संजय कपूर, महीप कपूर, गौरी खान, सीमा खान, मनीषा मल्होत्रा और नताशा पूनावाला जैसे स्टार्स पहुंचे।

इस पार्टी में एक बार फिर अर्जुन और मलाइका साथ में स्पॉट हुए। मलाइका का हॉट अवतार इस पार्टी में देखने को मिला। वह रेड हॉट ड्रेस में नजर आईं। उनकी तस्वीरें खासा इंटरनेट पर छाई हुई हैं।


Click it and Unblock the Notifications











