नेपोटिज्म डिबेट को लेकर आलिया भट्ट के हाथों से निकल रही हैं बड़ी फिल्में? यहां जानें सच्चाई
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर चर्चा शुरु हो चुकी है। ना सिर्फ बाहरी पब्लिक बल्कि इस बार इंडस्ट्री के भी कुछ कलाकारों ने बॉलीवुड में नेपोटिज्म और खेमेबाजी को लेकर आवाज उठाई है। लोगों ने सोशल मीडिया पर स्टार किड्स की फिल्मों को बैन करने की मांग की.. और इस गुस्से का सबसे पहले सामना करना पड़ा है आलिया भट्ट की आगामी फिल्म सड़क 2 को।
सड़क 2 के ट्रेलर ने सबसे ज्यादा नापसंद ट्रेलर होने का रिकॉर्ड बनाया है। वहीं, अफवाहें थी कि निर्देशक एसएस राजामौली ने अपनी फिल्म आरआरआर से भी आलिया को निकाल दिया है और अब फिल्म में प्रियंका चोपड़ा होंगी।

बहरहाल, बता दें यह खबर कोरी अफवाह है। आलिया अभी भी आरआरआर टीम का हिस्सा हैं और फिल्म के लिए तैयारी भी कर रही हैं। आलिया की टीम के किसी सदस्य ने पिंकविला से बातचीत में कहा कि, राजामौली ने आलिया को उनके टैलेंट की वजह साइन किया है उनके बैकग्राउंड को देखकर नहीं, और वो अपने फैसले पर बने रहेंगे। ये झूठे रिपोर्ट आलिया की छवि को बिगाड़ने के लिए चलाए जा रहे हैं।
6 महीनों में बॉलीवुड को कई हजार करोड़ का नुकसान- कोरोना वायरस और सुशांत केस का दिखा असर!


Click it and Unblock the Notifications











