प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की मॉडलिंग के दिनों की UNSEEN तस्वीर, 17 साल की उम्र में ऐसा था लुक
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है, जो वायरल हो रहा है। प्रियंका ने अपने मॉडलिंग के दिनों की तस्वीर शेयर की है, जब वो सिर्फ 17 साल की थीं। प्रियंका की इस अनदेखी तस्वीर पर फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा- "Lean, mean and all of 17!!! Unfinished."
प्रियंका चोपड़ा 18 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया था। यह साल 2000 था। इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए दिया मिर्जा और लारा दत्ता ने लिखा- "I remember this girl!".. बता दें, इसी साल लारा दत्ता ने मिस यूनिवर्स और दिया मिर्जा ने मिस एशिया पैसेफिक का ताज जीता था।

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी किताब Unfinished का जोरशोर से प्रचार कर रही हैं। जिसके तहत वह अपनी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास पलों को फैंस के साथ शेयर कर रही हैं।
इरफान खान के बेटे का बॉलीवुड डेब्यू, कब आएंगे फिल्मों में नजर! खुद दिया जवाब


Click it and Unblock the Notifications