इरफान खान के बेटे का बॉलीवुड डेब्यू, कब आएंगे फिल्मों में नजर! खुद दिया जवाब

दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल सोशल मीडिया पर अक्सर अपने पिता से जुड़ी यादें शेयर करते रहते हैं। इरफान की फिल्मों से लेकर उनके खास पलों को फैंस के साथ बांटते हैं। हाल ही में एक फैन ने बाबिल से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू को लेकर सवाल किया, साथ ही पूछा कि वो बॉलीवुड और हॉलीवुड में किसे चुनना पसंद करेंगे!

सोमवार को बाबिल खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक किताब की तस्वीर साझा की है। इस किताब पर इरफान खान का दिया हुआ ऑटोग्राफ नजर आ रहा है.. और किताब का नाम है- Actors On Acting.. इस पर इरफान की हेंडराइटिंग में लिखा है, 'इरफान, द नेमसेक के लिए न्यू यॉर्क में'।

Babil

इसी पोस्ट पर एक यूजर ने बाबिल से पूछा कि वह अभिनय के मैदान पर कब उतरने वाले हैं। इस पर बाबिल ने जवाब दिया, "मैं पहले से ही एक्टिंग के फील्ड में हूं, सवाल यह है कि मैं फिल्मों में कब दिखाई दूंगा.. तो एक बार मैं मई में ग्रैजुएट हो जाऊं, उसके बाद मैं आने वाले ऑफर्स को देखूंगा।"

वहीं, एक दूसरे फैन ने उनसे पूछा कि उनकी दिलचस्पी किस तरफ ज्यादा है- भारतीय सिनेमा या हॉलीवुड? जिस पर बाबिल ने जवाब दिया- भारतीय सिनेमा..

कोई शक नहीं कि बाबिल को बड़े स्क्रीन पर देखने के लिए सभी सिनेमा प्रेमी बेसब्र हैं। इरफान एक दिग्गज अभिनेता थे, उनका जाना ना सिर्फ भारतीय सिनेमा बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए भारी क्षति है.. लिहाजा, अब बाबिल पर सभी की नजरें टिकी हैं।

गौरतलब है कि, बीते साल 29 अप्रैल, 2020 को इरफान खान ने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। वह लंबे समय से कैंसर से लड़ रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X