महादेव बनेंगे प्रियंका के पतिदेव!
प्रियंका चोपड़ा अब शादी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और साथ ही उनकी शादी की तैयारियां भी जोरो शोरों से शुरु हो चुकी हैं। लेकिन अपनी प्रियंका की शादी के लिए दूल्हा खुद प्रियंका ने नहीं बल्कि उनकी मासी ने ढूंढा है। और ये दूल्हा कोई और नहीं बल्कि छोटे परदे के महादेव यानी कि मोहित रैना हैं। खबर तो ये भी है कि प्रियंका चोपड़ा को भी ये दूल्हा काफी पसंद है और हो सकता है कि प्रियंका जल्द ही इस रिश्ते के लिए हां भी कर दें। प्रियंका चोपड़ा ने हालांकि अभी तक इस बात पर किसी भी तरह की टिप्पणी नहीं की लेकिन फिर भी कहा जा रहा है कि जल्द ही प्रिंयका अपनी चुप्पी तोड़ेंगी।
सूत्रों के अनुसार प्रियंका को मोहित काफी पसंद हैं और उन्हें मोहित का सीरियल महादेव भी काफी पसंद है। इस सीरियल को प्रियंका जब भी वक्त मिलता है देखती जरुर हैं। मोहित रैना छोटे परदे के बेहद ही स्मार्ट, डार्क और टॉल एक्टर हैं और छोटे परदे पर काफी फेमस भी हैं। प्रियंका चोपड़ा से जब मीडिया ने इस खबर के बारे में पूछा तो प्रियंका ने कोई भी जवाब नहीं दिया और बस मुस्कुरा दिया। अब प्रियंका की इस मुस्कुराहट का क्या मतलब है ये तो प्रियंका ही चाहती हैं।
प्रियंका चोपड़ा के वैसे बॉलीवुड में चाहने वाले बहुत है। शाहरुख खान तो उनके हमेशा से ही करीबी रहे हैं लेकिन इसके अलावा शाहिद कपूर, रणबीर कपूर, के साथ भी प्रियंका चोपड़ा का नाम जुड़ चुका है। बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड एक्टर स्टार गेरार्ड बटलर के साथ भी प्रियंका चोपड़ा का नाम जोड़ा जा चुका है। प्रिंयका चोपड़ा को बॉलीवुड की जंगली बिल्ली के नाम से भी जाना जाता है।


Click it and Unblock the Notifications
