तमिलनाडू में हिट होगी विश्वरुपम
'बालाजी मोशन पिक्चर्स' के वितरण विभाग के प्रमुख गिरिश जौहर ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "सप्ताहांत के सारे टिकट बिक गए हैं और फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।" उन्होंने फिल्म की सफलता के प्रति अपनी पूरी आश्वस्ता के साथ कहा, "विश्वरूपम' बड़ी सफलता अर्जित करेगी।" 95 करोड़ की लागत में बनाई गई इस फिल्म के हिंदी संस्करण ने पहले सप्ताहांत में 7.66 करोड़ रुपये की कमाई की है।
ज्ञात हो कि विश्वरुपम के कुछ दृष्यों को लेकर मुस्लिम संगठनों ने काफी आपत्ति जताई थी, जिसके चलते फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा दी गयी थी। उत्तर भारत में तो फिल्म को एक फरवरी को ही रिलीज कर दिया गया था लेकिन तमिलनाडू सरकार की अपील पर मद्रास हाइकोर्ट द्वारा तमिलनाडू में फिल्म की रिलीज रोक दी गयी थी। विश्वरुपम में कमल हासन ने मुख्य भूमिका निभाई है और साथ ही एंड्रिया जेरेमियाह, पूजा कुमार, राहुल बोस , शेखर कपूर और जयदीप अहलावत अभिनीत यह फिल्म तमिल और तेलुगू में बनाई गई है।


Click it and Unblock the Notifications












