साहिर के लिए अमृता के पागलपन को पर्दे पर प्ले करेंगी प्रियंका!
साहिर के लिए अमृता के पागलपन को पर्दे पर प्ले करेंगी प्रियंका!
सबको मालूम है कि अमृता प्रीतम और साहिल लुधियानवी के इश्क के किस्से आज भी साहित्य और बॉलीवुड की गलियारों में गूंजती है, उसी कहानी को पर्दे पर उतारने का काम करने जा रही हैं बांबे टॉकीज का निर्माण करने वाली आशी दुआ साहिर।
कहा जा रहा है कि साहिर का रोल करने के लिए फरहान अख्तर को फाइनल किया गया है। गौरतलब है कि अमृता प्रीतम पंजाबी और हिंदी साहित्य का बहुत बड़ा नाम है, उनके लिखे उपन्यास पर 'पिंज'र जैसी फिल्म भी बनी है।
वैसे प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भंसाली प्रोडक्शन की फिल्म मैरिकॉम के प्रमोशन में व्यस्त है। फिल्म के निर्देशक उमंग कुमार हैं। फिल्म 5 सितंबर को रिलीज होगी। खैर अभी प्रियंका की ओर से अमृता प्रीतम वाले रोल पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है इसलिए अभी इसकी औपचारिक ऐलान का इंतजार है।
वैसे भी करीना और प्रियंका में हमेशा कैट-फाइट होती रहती है, अगर वाकई में पीसी यह रोल करती हैं तो तीसरी फिल्म होगी जो करीना के बाद प्रियंका को नसीब होगी। इससे पहले कमीने और फैशन के साथ ऐसा हो सकता है जो कि करीना ने छोड़ी और प्रियंका के हाथ आ गई और जिससे पीसी सफलता के शिखर पर पहुंच गईं।


Click it and Unblock the Notifications












