पीसी पर फिदा भंसाली ने उन्हें बॉलीवुड की हिलेरी स्वांक कहा
प्रियंका के कसीदे पढ़ते-पढ़ते भंसाली ने पीसी की तुलना हॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री हिलेरी स्वांक से कर डाली। उन्होंने कहा कि 'मेरी कॉम' फिल्म में मेरी कॉम की भूमिका सिर्फ प्रियंका ही निभा सकती थीं।
पीसी पर फिदा भंसाली ने उन्हें बॉलीवुड की हिलेरी स्वांक कहा
हिलेरी स्वांक ने 'मिलियन डॉलर बेबी' फिल्म में एक ऐसी वेटर की भूमिका निभाई है, जो बॉक्सिंग चैंपियन बनने के प्रति दृढ संकल्पित है। स्वांक ने इस भूमिका को इतना बखूबी निभाया कि इसके लिए उन्हें पुरस्कार के रूप में सोने की चार प्रतिमाएं मिल चुकी हैं।
प्रियंका के अलावा मैरिकॉम और कोई नहीं बन सकता था
ठीक उसी तरह "मेरी कॉम' बहुत खास फिल्म है और प्रियंका के अलावा मैरिकॉम और कोई नहीं बन सकता था। अगर हॉलीवुड के पास हिलेरी स्वांक हैं तो हमारे पास प्रियंका चोपड़ा हैं।"
मालूम हो कि फिल्म में ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली महिला मुक्केबाज मेरी कॉम की भूमिका निभा रही हैं और जिसे वो अपना अब तक का 'सबसे मुश्किल' काम बताती हैं। संजय लीला भंसाली निर्मित और उमंग कुमार द्वारा निर्देशित 'मेरी कॉम' 5 सितंबर को रिलीज होगी।
जबकि पीसी ने कहा, "यह मेरी अब तक की सबसे मुश्किल फिल्म है। मेरी कॉम अपने आप में फिल्म के लिए मेरी प्रेरणा थी। हमने 18 घंटे तक ठंड, बारिश और बहुत मुश्किल भरे हालात में काम किया।"फिल्म बढ़िया से बनकर तैयार हो गई है और इसका श्रेय विश्व चैंपियन मुक्केबाज मेरी कॉम को जाता है।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/OxsKcx1IwI8?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications












