जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने पहुंची थीं प्रियंका चोपड़ा, हुआ था खूब विवाद- अब दिया जवाब
प्रियंका चोपड़ा का फिल्मी सफर काफी लंबा रहा है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक उन्होंने अपनी खास जगह बनाई। लेकिन कामयाबी के साथ साथ वह कई बार विवादों का हिस्सा भी रही हैं। खासकर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ हुए उनकी मुलाकात काफी विवादित रही थी। अब अपनी किताब 'अनफिनिश्ड' में अभिनेत्री ने इन सभी विवादों पर जवाब दिया है।
अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए प्रियंका चोपड़ा बर्लिन में थीं। इस दौरान उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई थीं। उस दौरान प्रधानमंत्री भी जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल से मुलाकात करने गए पहुंचे थे। मोदी के साथ खिंचवाई एक तस्वीर को प्रियंका ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसके बाद उनके कपड़ों को लेकर विवाद शुरु हो गया था।

पीएम मोदी के सामने प्रियंका का ड्रेस पहनकर बैठना लोगों को पसंद नहीं आया था और उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था। अपनी किताब अनफिनिश्ड में प्रियंका चोपड़ा ने इस घटना का जिक्र किया है।
जब बॉलीवुड हसीनाओं पर चढ़ा लाल रंग का जादू- दीपिका, श्रद्धा से लेकर सारा अली खान का दिलकश अंदाज


Click it and Unblock the Notifications