जब बॉलीवुड हसीनाओं पर चढ़ा लाल रंग का जादू- दीपिका, श्रद्धा से लेकर सारा अली खान का दिलकश अंदाज
दुनियाभर में लोग वैलेंटाइन वीक सेलिब्रेट कर रहे हैं। हर तरफ प्यार का जादू छाया है। 14 फरवरी यानि की प्यार का यह दिन युवाओं के लिए बेहद खास होता है। जब प्रेमी एक दूसरे को लाल गुलाब देकर अपने प्यार का इज़हार करते हैं। बॉलीवुड फिल्मों में भी वैलेंटाइन डे को निर्देशकों ने खास जगह दी है.. दिल तो पागल है से लेकर मोहब्बतें, बागबान.. तक। लाल गुब्बारों के बीच जब शाहरुख खान ने "चांद ने कुछ कहा, रात ने कुछ सुना" गाया था, तो सभी युवाओं की धड़कन बढ़ गई थी।
बहरहाल, चूंकि लाल रंग को प्यार का रंग माना गया है.. इस प्यार भरे दिन में फिल्मों से अलग, आज हम यहां बॉलीवुड की अभिनेत्रियों की कुछ तस्वीरें लाए हैं, जो लाल रंग की आउटफिट में बेहद दिलकश दिख रही हैं।
यह देखकर आपको निखिल आडवाणी की फिल्म "कल हो ना हो" का वह मजेदार डायलॉग तो जरूर याद आया होगा.. "लाल मेरे दिल का हाल है.. लगता तुमपे कमाल है.. ये तोहफा नहीं सवाल है.. क्या सुभाष घई की पिक्चर ताल है?"


Click it and Unblock the Notifications











