मैरिकॉम.. के लिए प्रियंका ने सच में मुक्के खाये...
अपनी फिल्म को पूरी तरह से रियल बनाने के लिए पीसी ने मैरिकॉम से ही ट्रेनिंग ली है। इस बारे में खुलासा पूर्व विश्वसुंदरी ने ही किया। इसलिए फिल्म में उन्होंने रीयल बॉक्सर के साथ बॉक्सिंग की है।
मैरिकॉम.के एक दृश्य में प्रियंका चोपड़ा पूरी तरह से टकली हैं यानी कि उन्होंने अपना सिर मुड़वा लिया
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि शूटिंग के दौरान पेशेवर मुक्केबाजों के मुक्के झेलना आसान नहीं था। प्रियंका ने यहां एक साक्षात्कार में कहा, "फिल्म में मेरे सभी प्रतिद्वंद्वी सचमुच के मुक्केबाज थे। उनके साथ शूटिंग करना बहुत कठिन था, क्योंकि वे सचमुच के मुक्केबाज हैं और उन्हें नहीं पता कि एक नकली मुक्का कैसे जड़ा जाता है। उन्हें आपको सच में मारना था। इसलिए मुझे बहुत मुक्के झेलने थे और वह सच में बहुत जोरदार थे।"
संजय लीला भंसाली और वायकॉम18 मोशन पिक्चर्स द्वारा सह-निर्मित 'मेरी कॉम' मशहूर महिला मुक्केबाज 'मेरी कॉम' के उतार-चढ़ाव भरे जीवन की कहानी है। फिल्म के ट्रेलर लांचिंग पर फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली ने भी जमकर प्रियंका की तारीफ की।
मालूम हो कि फिल्म में ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली महिला मुक्केबाज मेरी कॉम की भूमिका निभा रही हैं और जिसे वो अपना अब तक का 'सबसे मुश्किल' काम बताती हैं। संजय लीला भंसाली निर्मित और उमंग कुमार द्वारा निर्देशित 'मेरी कॉम' 5 सितंबर को रिलीज होगी।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/OxsKcx1IwI8?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications












