गंगाजल 2 की कास्ट फाइनल, प्रियंका चोपड़ा होंगी 'हीरो'
[बॉलीवुड समाचार] काफी दिनों से खबरें थीं कि प्रियंका चोपड़ा, प्रकाश झा की सुपरहिट फिल्म गंगाजल के सीक्वल में नज़र आने वाली हैं। फिल्म के बारे में काफी डीटेल्स सूत्रों से पता चल चुकी हैं और प्रियंका चोपड़ा ही गंगाजल 2 की हीरो हैं। सबसे खास बात यह है कि फिल्म में निगेटिव किरदार खुद प्रकाश झा निभाने वाले हैं।
फिल्म में प्रियंका चोपड़ा एक जाबांज़ महिला पुलिस अफसर का किरदार निभाएंगी जो समाज की परेशानियों से लड़ने की कोशिश करेगी। फिल्म में किसी हीरो को फिलहाल कास्ट नहीं किया गया है। इस फिल्म से प्रियंका बिना किसी मेल लीड के फिल्में करने का रिकॉर्ड बना लिया है।
ALSO READ: हॉलीवुड में ऐश्वर्या से भी ज़्यादा है प्रियंका चोपड़ा का प्राइज़!
इससे पहले पहले प्रियंका ने फैशन, सात खून माफ और मैरी कॉम में अकेले ही धमाल मचाया है। अब गंगाजल 2 भी इस लिस्ट में शामिल हो जाएगी। उम्मीद तो यही है कि बाकी फिल्मों की तरह ये फिल्म भी सुपरहिट साबित होगी। फिल्म में अजय देवगन के भी कैमियो करने की खबरें आ रही हैं।
PICS: मैगजीन कवर पर दिखा प्रियंका का सुपर सेक्सी अंदाज
फिलहाल प्रियंका अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट क्वांटिको में व्यस्त हैं। जिसके बाद वो गंगाजल के लिए पुलिस के हाव भाव, बॉडी लैंग्वेज और बोलचाल समझने की कोशिश कर रही हैं। वहीं वो एक्शन के लिए अलग से स्पेशल ट्रेनिंग लेंगी।
RISK PICS:फिल्मफेयर पार्टी में प्रियंका - आलिया का'फैशन रिस्क'


Click it and Unblock the Notifications













