..................... Priyanka's Father Death Completed 13 days - Hindi Filmibeat

प्रियंका के पापा की तेरहीं में पहुंचा बॉलीवुड

आज प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा की तेरहीं है,जिसके लिए बॉलीवुड के गणमान्य लोगों के अलावा प्रियंका का पूरा परिवार और करीबी रिश्तेदार मुंबई के एस्कान टेंपिल में पहुंचे । आज प्रियंका के पापा को दुनिया छोड़े पूरे 13 दिन हो गये हैं। दुख की इस घड़ी में प्रियंका के साथ पूरा बॉलीवुड खड़ा है।

मालूम हो कि दस जून को अभिेनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा का निधन हो गया है। वह पिछले काफी समय से कैंसर से पीड़ित थे और अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने दस जून को कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांस ली थी।

अपने पापा की लाडली प्रियंका के लिए उनके पापा किसी हीरो से कम नहीं थे। अपनी सफलता का सारा श्रेय प्रियंका चोपड़ा अपने पिता को ही देती थीं। उनके अंतिम संस्कार में पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ था। अपनी लाइफ में अपने पापा को रीयल हीरो मानने वाली प्रियंका अपने पापा के साथ अंतिम घड़ी में मौजूद थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक प्रियंका ने अपने पापा को अंतिम समय में गायत्री मंत्र पढ़कर सुनाया था जिसके बाद अशोक चोपड़ा ने अपनी आंखे बंद की थी।

वनइंडिया परिवार प्रियंका के इस असहनीय गम में शामिल हैं और ऊपर वाले दुआ मांगता है कि भगवान उनके पिता की आत्मा को शांति प्रदान करे और प्रियंका और उनके परिवार को इस गम से लड़ने की शक्ति प्रदान करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X