दुखी प्रियंका को करण ने लगाया गले तो शाहरूख ने आंसू पोंछे
सोमवार का दिन बॉलीवुड की हसीन अदाकाराओं में से एक प्रियंका चोपड़ा के लिए काफी खराब था क्योंकि इसी दिन पीसी ने अपने जान से भी अजीज पापा अशोक चोपड़ा को खो दिया। वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। डॉ अशोक चोपड़ा पिछले सात दिनों से अस्पताल में भर्ती थे।
लेकिन इलाज के बावजूद वह दुनिया को सोमवार सुबह अलविदा कह गये। प्रियंका के दोस्तों का कहना था कि अपने पापा की बीमारी की वजह से प्रियंका काफी परेशान चल रही थीं। वह ऊपर से भले ही अपने आप को दिखाती हैं कि वह काफी स्ट्रांग है लेकिन अदंर से वह बहुत ज्यादा इमोशनल हैं।
प्रियंका के घरवालों के लिए यह एक बहुत बड़ा सदमा है जिससे उबरने में उन्हें काफी वक्त लगेगा। फिलहाल भीगी पलकों के साथ प्रियंका और उनके परिवार ने अशोक चोपड़ा का अंतिम संस्कार किया जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज शामिल हुए।
प्रियंका और उनके परिवार को संवेदना जाहिर करने के लिए उनके अजीज दोस्त शाहरूख खान भी पहुंचे थे , जिनकी हाल ही में कंधे की सर्जरी हुई है तो वहीं प्रियंका के साथ दोस्ताना जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने वाले करण जौहर भी इस शोक यात्रा का हिस्सा बनें। उन्होंने भी रोती प्रियंका को गले लगाकर ढांढस बंधाया।
आईये आपको दिखाते हैं इस शोक यात्रा की तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications











