खूनी आंखों ने प्रियंका को दिलाया गुस्सा, दीवाली कैंसिल!
मुंबई।प्रियंका चोपड़ा की टाइमिंग परफेक्ट चल रही थी। मैरी कॉम की सफलता के पटाखे उन्होंने दीवाली में फोड़ने की सोची थी पर टाइमिंग कब किसकी खराब हो जाए कोई भरोसा नहीं। अभी प्रियंका ने बाजीराव मस्तानी की शूट शुरू ही की थी कि उन्हें शूट कैंसिल करनी पड़ी। वजह है उनकी लाल आंखें।
दरअसल प्रियंका चोपड़ा को कंजक्टिवाइटिस हो गया है जिसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी। इतना ही नहीं उनकी तबीयत ऐसी थी कि उन्हें बाजीराव मस्तानी की शूट कैंसिल करनी पड़ी। प्रियंका ने अपना गुस्सा ट्विटर पर ज़ाहिर किया।
शूट कैंसिल करने के बाद प्रियंका को एहतियातन दीवाली प्लैन भी कैंसिल करना पड़ा। बिस्तर पर पड़े रहकर बोर होना, वो भी त्योहार पर...ये तो बहुत नाइंसाफी है।
हालांकि प्रियंका बोर होने वालों में से कहां। उन्होंने एंटरटेनमेंट का रास्ता निकाल ही लिया। उन्होंने थोड़ी ही देर बात अपनी सेल्फी, वो भी आंखों पर ज़ूम करके ट्विटर पर डाल दी। हालांकि प्रियंका ने चेतावनी भी दी कि आंखों में देखा तो....


Click it and Unblock the Notifications
