प्रियंका ने मैरिकॉम की आत्मा को अपने अंदर बसा लिया है: भंसाली

साल की मोस्ट अवेटड मूवी में से एक है संजय लीला भंसाली की फिल्म मैरिकॉम.. जिसका ट्रेलर बुधवार को रिलीज किया गया। फिल्म के ट्रेलर को काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। जिसकी वजह से फिल्म के निर्माता भंसाली बहुत खुश हैं।

मैरिकॉम..के लिए टकली होना हिचक नहीं गौरव की बात थी

फिल्मकार संजय लीला भंसाली यह स्वीकार करते हैं कि फिल्म में मेरी कोम का किरदार निभा रही अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ओलंपिक विजेता एम. सी. मेरी कोम से मेल नहीं खातीं, लेकिन उन्होंने मेरी कोम की आत्मा को अपने किरदार में आत्मसात कर लिया है।

फिल्म के ट्रेलर लांचिंग पर फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली ने जमकर प्रियंका की तारीफ की थी। भंसाली ने कहा, "हम फिल्म के माध्यम से मेरी कोम की कहानी बताना चाहते थे। उनके जीवन में नाटकीयता, जुनून, साहस, जोश, हास्य सबकुछ रहा है। उनकी कहानी पर्दे पर आने का इंतजार कर रही थी। मैं खुद को गौरवान्वित महसूस करता हूं कि इस काम को हमने अंजाम दिया।"

भंसाली ने कहा, "अब जब फिल्म पूरी हो गई है, तो ऐसा लग रहा है कि प्रियंका के अलावा मेरी कोम का किरदार कोई और निभा ही नहीं सकता था। उसने उस किरदार को जिया है। उसने किरदार के रग-रग को आत्मसात किया है।"

मालूम हो कि फिल्म में ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली महिला मुक्केबाज मेरी कॉम की भूमिका निभा रही हैं और जिसे वो अपना अब तक का 'सबसे मुश्किल' काम बताती हैं। संजय लीला भंसाली निर्मित और उमंग कुमार द्वारा निर्देशित 'मेरी कॉम' 5 सितंबर को रिलीज होगी।

<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/OxsKcx1IwI8?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X