VALUE: प्रियंका के चार मिनट के डांस की कीमत सुनकर चौंकिएगा मत!

स्टार मतलब समझते हैं? नहीं समझते तो थोड़ी देर में समझ जाएंगे। अवार्ड फंक्शन किसलिए होते हैं? इसीलिए ना कि अच्छे कलाकारों को और बेहतर काम व प्रदर्शन को सम्मानित किया जा सके। लेकिन अवार्ड भी लो और अच्छे खासे पैसे भी ऐसा कहीं सुना है। नहीं....तो अब सुन लीजिए।

हाल ही में स्टार गिल्ड अवार्ड्स में प्रियंका चोपड़ा को बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड मिला और इसके बदले उन्होंने दिया एक बेहतरीन परफॉर्मेंस। बस यही गलत समझे! दरअसल इस परफॉर्मेंस की भी कीमत होती है जनाब और कितनी ये सुनकर आप के होश ही उड़ जाएंगे।
सूत्रों से खबर मिली है कि पीसी की परफॉर्मेंस उस शाम की सबसे महंगी परफॉर्मेंस थी। महज चार मिनट की परफॉर्मेंस के लिए प्रियंका को 1.25 करोड़ रुपये दिए गए थे।
PICS: स्टार गिल्ड अवार्ड्स में कौन लग रहा है बेहतर प्रियंका या आलिया
सूत्रों के मुताबिक जब प्रियंका चोपड़ा अपनी कार से उतरी थी, तभी से उनकी परफॉर्मेंस शुरू हो गई थी। इसके बाद वो रेड कार्पेट पर चलकर आईं। ये उनके पॉप स्टार अवतार को दिखाने के लिए था। रेड कार्पेट पर भी कैमरे लगाए गए थे ताकि स्टेज तक जाते हुए उन्हें रिकॉर्ड किया जा सके।

प्रियंका और उनकी टीम ने कॉन्सेप्ट और उनके स्टाइल को लेकर काफी मेहनत की थी। उन्होंने गुंडे के गाने अस्सलामे-ए-इश्कुम की धुन पर डांस किया था। आयोजकों को इस परफॉर्मेंस के लिए 1.25 करोड़ रुपये देने थे। इसके साथ ही वो परफॉर्मेंस के लिए सबसे ज्यादा पैसे लेने वाली बॉलीवुड हस्ती बन गईं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X