कसम से..धोती वाले सलमान से आपको फिर से 'प्रेम' हो जायेगा..
जी हां दोस्तों उनकी मोस्ट अवेटड मूवी 'प्रेम रतन धन पायो' का पहला लुक रिलीज हो गया है जिसमें सलमान खान नीले रंग के कुर्ते और क्रीम कलर की धोती पहने नजर आ रहे हैं। फिल्म के एक सीन में वो एक बच्चे के साथ खड़े हुए हैं। राजश्री प्रोडक्शन की इस फिल्म में सलमान खान के साथ सोनम कपूर हैं। फिल्म में सलमान का डबल रोल है। फिल्म के पहले ही लुक से ही साबित हो गया है कि फिल्म एक फैमिली ड्रामा है और राजश्री प्रोडक्शन के परंपराओं और संस्कारों का निर्वाह करने वाली है।
फिल्म के पहले ही लुक में सलमान खान बहुत हैंडसम लग रहे हैं और इसे देखकर उनकी यादगार फिल्में 'मैंने प्यार किया' और 'हम आपके हैं कौन' याद आ जाती है इसलिए दर्शकों को इस फिल्म का बेताबी से इंतजार है।
गौरतलब है कि सलमान खान ने बतौर लीड एक्टर अपने करियर की शुरूआत राजश्री की ब्लॉकब्लास्टर मूवी 'मैंने प्यार किया' ही की थी। फिल्म मेगा हिट थी, उसके बाद दोनों हिंदी सिनेमा को एक ऐतिहासिक मूवी 'हम आपके हैं कौन' दी जिसने सफलता की एक नई दास्तां लिख दी। इसलिए 'प्रेम रतन धन पायो' से लोगों को अपने पुराने वाले 'प्रेम' ( राजश्री की फिल्म में लीड एक्टर का नाम होता है) यानी सलमान खान की वापसी का इंतजार है देखते हैं कि यह इंतजार पूरा होता है या नहीं। कहा जा रहा है की फिल्म दिवाली 2015 पर रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications
