नहीं चाहिए 600 करोड़ की संपत्ति : प्रीति जिंटा

गौरतलब है कि जोगेश्वरी-विक्रोली लिंक रोड पर बने कमाल अमरोही स्टूडियो के मालिकाना हक को लेकर उनके बच्चों में विवाद चल रहा है, इस विवाद में प्रीति कमाल के एक बेटे शानदार अमरोही की मदद कर रही हैं। इस बारे में उन्होंने साफ कहा कि मैं शानदार के साथ हूं लेकिन कमालिस्तान की संपंत्ति से मेरा कोई वास्ता नहीं है।
पढें :पुलिस थाने के चक्कर काट रहीं प्रीती जिंटा
हालांकि शानदार पहले ही कह चुके हैं दिया है कि वह अपनी पूरी संपंत्ति जिसकी कीमत तकरीबन 600 करोड़ रुपए है प्रीति को देना चाहते हैं। खार पुलिस स्टेशन में दर्ज एक रिपोर्ट में शानदार ने कहा था कि मेरा केस प्रीति लड़ रही हैं इसलिए मेरी पूरी संपंत्ति की हकदार भी वही होगीं।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले प्रीटी जिंटा ने फिल्म प्रोड्यूसर कमाल अमरोही की संपत्ति के विवाद को लेकर खार पुलिस स्टेशन में एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसका जिक्र प्रीति ने सोशल नेटवर्किंग साइट टि्वटर पर किया था। उल्लेखनीय है कि कमाल आमरोही 'पाकीजा' औऱ 'महल' जैसी शानदार फिल्मों के निर्माता थे।


Click it and Unblock the Notifications