पुलिस थाने के चक्कर काट रहीं प्रीती जिंटा

By Neha Nautiyal

Preity Zinta
इन दिनों मुंबई पुलिस से खफा हैं प्रीती जिंटा इस बात का इज़हार उन्होंने अपने टि्वटर अकाउंट पर किया। प्रीति का कहना है कि वो खार पुलिस स्टेशन चोरी की एक कम्पलेंट लिखवाने पहुंची और उसके लिए उन्हें वहां पांच घंटे बैठ कर इंतजार करना पड़ा।

ऊपर से हद तो ये हुई कि इतने लंबे इंतजार के बाद भी उनकी कम्पलेंट रजिस्टर नहीं हुई औऱ उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। प्रीति ने टि्वटर लिखा है कि वो पुलिसवालों के अच्छे व्यवहार से काफी खुश हैं लेकिन उन्हें औऱ खुशी होती अगर पुलिस उनकी खातिरदारी करने के बजाय अपना काम करती औऱ कम्पलेंट रजिस्टर कर देती।

पढें : फिर हादसे के शिकार हुए सलमान

हालांकि इस मामले पर पुलिस का कहना है कि प्रीति की कम्पलेंट चोरी की नहीं बल्कि किसी प्रापर्टी के विवाद को लेकर थी लेकिन प्रीति ने लिखा है कि 10 दिन पहले हुई चोरी की कम्पलेंट लिखवाने की कोशिश में वह कई बार पुलिस स्टेशन के चक्कर काट चुकी हैं। पुलिस थाने में 5 घंटे बिताने के अपने अनुभव के बारे में प्रीति ने लिखा है कि पुलिस वाले वाकई काफी अच्छे थे। उन्होंने ने कई बार चाय के लिए पूछा लेकिन कम्पलेंट नहीं लिखी। प्रीति ने लिखा लड़ाई शुरू हो गई है। एक एफआईआऱ लिखावाने के लिए मैं पिछले 10 दिन से कोशिश कर रहीं हूं। लेकिन मैं सिस्टम को फोलो करूंगी, मुझे अब भी पुलिस पर विश्वास है।

प्रीति ने लिखा ''मैं आम आदमी की तरह न्याय पाने की कोशिश कर रही हूं। एक फिल्म स्टार की तरह नहीं, अगर ऐसा होता तो मैं एक प्रेस कांफ्रेंस के जरिए मीडिया के सामने अपनी बात रखती। लेकिन मैं देखना चाहती हूं कि हमारे सिस्टम में आम आदमी कहां खड़ा है। मुझे ऐसा लग रहा है जैसे ये लड़ाई युद्द में बदलने वाली है। भगवान बचाए '' वैसे प्रीति ने सच ही लिखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X