फिर हादसे के शिकार हुए सलमान

हुआ यूं कि अपने भाई अरबाज की फिल्म 'दबंग' की शूटिंग के दौरान उन्हें एक एक्शन सीन करना था। इस फिल्म का सेट पंचगनी के पास लगाया गया था औऱ इसमें एक विस्फोट का सीन फिल्माया जाना था। जिसमें सलमान के आग में कूदना था। लेकिन आग की वजह से सेट पर इतना धुआं हो गया कि सलमान का दम घुटने लगा और घुटन के कारण उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी।
तब आनन फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया औऱ सलमान के साथ के साथ सबने राहत की सांस ली। इससे पहले भी फिल्म 'दबंग" के सेट पर सलमान के हाथ में फ्रैक्चर हो गया था।


Click it and Unblock the Notifications