आज नहीं होगा प्रीति का बयान दर्ज, पहले वकीलों से मिलेंगी

देश के हाईप्रोफाइल प्रीति-नेस के छेड़छाड़ मामले में आज मुंबई पुलिस प्रीति जिंटा का बयान दर्ज नहीं कर पायेगी क्योंकि अपने बयान को दर्ज कराने से पहले अपने वकीलों से मिलना चाहती हैं और उनके मशवरे के बाद ही वो पुलिस के सामने पेश होगीं।

मालूम हो कि प्रीति जिंटा रविवार सुबह ही अमेरिका से भारत लौटी हैं ऐसे में उन्हें अपने वकीलोंसे मिलने के लिए ज्यादा टाइम नहीं मिल पाया है इसलिए बातचीत के बाद ही वो बयान दर्ज करायेंगी।

गौरतलब है कि मुंबई पुलिस इस कथित छेड़खानी मामले में 8 लोगों के बयान ले चुकी है। नेस के खिलाफ एफआईआर आईपीसी की धारा 354, 504 और 506 के तहत दर्ज है और यदि नेस के विरुद्ध शिकायत सही पाई जाती है तो उन्हें 2 साल की जेल हो सकती है। प्रीति कहां बयान देंगी यह बात अभी तय नहीं है।

मालूम हो कि प्रीति जिंटा ने 12 जून को मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस थाने में नेस वाडिया के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है।प्रीति ने वाडिया पर 30 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए एक क्रिकेट मैच के दौरान उनका हाथ पकड़ने और गालियां बकने का आरोप लगाया है। वहीं प्रीति के पूर्व प्रेमी और आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब में प्रीति के साझेदार वाडिया ने इन आरोपों से इनकार किया और इसे पूरी तरह गलत और आधारहीन बताया।

प्रीति जिंटा और नेस वाडिया छेड़छाड़ मामला उस समय गहरा गया जिस समय अंडरवर्ल्ड की ओर से प्रीति के लिए नेस वाडिया के पिता नुस्ली वाडिया को धमकाया गया, अभी इस मामले की जांच चल ही रही थी कि खबर आयी कि प्रीति अब अमेरिका में बसने की तैयारी कर रही हैं और वो अब अपनी आईपीएल पंजाब की टीम की हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में हैं जिसके बाद प्रीति को ही लेकर काफी बातें शुरू हो गयीं।

जिसके बाद प्रीति ने ट्विट करके सारी अटकलों पर विराम लगा दिया। प्रीति ने ट्विटर पर लिखा था कि 'आप सभी लोगों को उनके सहयोग के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। हालांकि मीडिया में लगाई जा रही अटकलों से हैरान हूं। नहीं, ना ही मैं अपनी हिस्सेदारी नहीं बेच रही हूं और न ही अमेरिका में जाकर बस रही हूं।' प्रीति ने आगे लिखा है कि भारत में उनके अलावा और भी बहुत कुछ है मीडिया को कवर करने के लिए इसलिए प्लीज मेरी गुजारिश है कि वो किसी भी चीज को बढ़ा-चढाकर ना दिखायें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X