प्रीति-वाडिया छेड़छाड़ मामला: जिंटा के ईमेल की होगी जांच, दो लोगों के बयान दर्ज

प्रीति जिंटा और नेस वाडिया के केस की जांच शुरू हो चुकी है, जिसमें दो लोगों के बयान दर्ज हो चुके हैं लेकिन पुलिस ने उन दो लोगों की पहचान बताने से इंकार कर दिया है।

पुलिस ने इस सिलसिले में नेस वाडिया को समन भी भेजा है तो वहीं प्रीति जिंटा खुद देश के बाहर है। खबर है कि पुलिस इस मामले में पंजाब इलेवन की टीम के मेंबरों से भी बात करने वाली है। यही नहीं खबर है कि प्रीति और नेस के बीच जिस तरह से ईमेल वार्तालाप होता था उसे भी पुलिस चेक करेगी।

गौरतलब है कि प्रीति की गुजारिश के कारण पुलिस इस पूरे मामले पर मीडिया में ज्यादा खुलकर बात नहीं कर रही है। मालूम हो कि बीते गुरूवार को प्रीति जिंटा ने मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस थाने में नेस वाडिया के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है।

जिसके बाद इस हाईप्रोफाइल मामले के बारे में प्रीति जिंटा ने कहा था कि उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए शिकायत दर्ज कराई है।' यह मेरे लिए बेहद कठिन समय है। मैं मीडिया से अनुरोध करती हूं कि कृपया वे मेरी निजता का आदर करें, खासकर इस मामले में। मेरा इरादा किसी को नुकसान पहुंचाना नहीं, बल्कि खुद की सुरक्षा है।"

तो वहीं प्रीति के पूर्व प्रेमी और आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब में प्रीति के साझेदार वाडिया ने इन आरोपों से इनकार किया और इसे पूरी तरह गलत और आधारहीन बताया।

प्रीति ने वाडिया पर 30 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए एक क्रिकेट मैच के दौरान उनका हाथ पकड़ने और गालियां बकने का आरोप लगाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X