प्रीति के लिए वाडिया को धमकाने वाले को खोजने में जुटी पुलिस
हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि नुस्ली वाडिया को धमकाने वाला कौन हैं, अंडरवर्ल्ड सरगना रवि पूजारी उन्हें धमका रहा है या फिर उसका कोई गुर्गा नुस्ली वाडिया को बार-बार फोन कर रहा है। इस मामले में वाडिया की ओर मुंबई के एन.एम.जोशी मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।
जो खबर मिल रही है उसके मुताबिक वाडिया को फोन पर कहा गया है कि प्रीति जिंटा के आसपास न मंडराओ। वाडिया को मेरा संदेश दे दो। वरना, उनका कारोबार मुश्किल में पड़ जाएगा।
वहीं दूसरी ओर प्रीति जिंटा नेस वाडिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराकर अमेरिका चली गयी हैं। हालांकि उनके वकील की ओर से कहा जा रहा है कि वो लगातार पुलिस के संपर्क में हैं लेकिन अभी तक प्रीति का बयान दर्ज नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि प्रीति के बयान को रिकार्ड करने के बाद ही इस मामले में किसी की गिरफ्तारी संभव है।
मालूम हो कि बीते गुरूवार को प्रीति जिंटा ने मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस थाने में नेस वाडिया के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। प्रीति ने वाडिया पर 30 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए एक क्रिकेट मैच के दौरान उनका हाथ पकड़ने और गालियां बकने का आरोप लगाया है।
वहीं प्रीति के पूर्व प्रेमी और आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब में प्रीति के साझेदार वाडिया ने इन आरोपों से इनकार किया और इसे पूरी तरह गलत और आधारहीन बताया।


Click it and Unblock the Notifications
