राजनीति में आ सकती हैं प्रीति जिंटा..?

यूएन एड्स द्वारा आयोजित एक स्वास्थ्य कार्यक्रम के मौके पर उन्होंने पत्रकारों से कहा, "इस विधेयक से महिलाओं को पर्याप्त अवसर मिलेंगे। हम महिलाओं को महत्वपूर्ण स्थानों पर देखेंगे। हमारी राष्ट्रपति एक महिला हैं। सोनिया गांधी भी राजनीति में महत्वपूर्ण पद पर हैं। हमारी संसद में और अधिक महिलाएं होंगी।"
पढें : पुलिस थाने के चक्कर काट रहीं प्रीती जिंटा
गौरतलब है कि राज्यसभा में हंगामे के बीच मंगलवार को महिला आरक्षण विधेयक पारित हो गया था। अब इस विधेयक को लोकसभा में पारित होना है। इस विधेयक के एक बार कानून बन जाने के बाद लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित हो जाएंगी।
उन्होंने कहा कि एक बार जब विधेयक पारित हो जाएगा तो एक नया अध्याय शुरू होगा। प्रीति को उम्मीद है कि लोकसभा में भी यह विधेयक के आसानी से पारित हो जाएगा। राजनीति में शुरुआत करने पर पूछे गए एक सवाल पर प्रीति मुस्कुरा दीं लेकिन उन्होंने राजनीति में अपने प्रवेश की संभावनाओं से इंकार नहीं किया है।


Click it and Unblock the Notifications