Sshh: प्रीती ज़िंटा को 'कुछ तो हुआ है'...पर किससे?
[बॉलीवुड समाचार] प्रीती ज़िंटा प्यार में हैं फिर से....पर किसके साथ ये बताने का वक्त अभी नहीं आया है। ऐसा खुद प्रीती ज़िंटा ने एक इंटरव्यू में कहा है। प्रीती ज़िंटा ने बताया कि आज कल वो खुश है और उनकी ज़िंदगी में एक खास इंसान भी है लेकिन वो कौन है ये वो अभी नहीं बताना चाहेंगी।
नेस वाडिया के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें बताना है कि ज़िंदगी में कब आगे बढ़ना है। फिलहाल में अपनी ज़िंदगी में निगेटिव चीज़ों से काफी दूर हैं। वो खुश रहना जानती हैं और इस समय वही कर रही हैं।
PICS: वीर - ज़ारा की इन तस्वीरों से प्यार हो जाएगा
प्रीती ने साफ बताया कि वो एक रिलेशनशिप में हैं लेकिन किसके साथ इस पर बात करने का अभी सही वक्त नहीं है। वो एक खुशमिज़ाज़ इंसान के साथ ज़िंदगी में बहुत खुश हैं और अपनी ज़िंदगी को नए सिरे से एक पॉज़िटिव एनर्जी के साथ शुरू करना चाहती हैं। प्रीती को इतना खुश देखकर फैन्स भी काफी खुश हो गए होंगे!
ALSO READ: प्रीती ज़िंटा को करीना कपूर के कारण मिली ये ब्लॉकबस्टर फिल्म


Click it and Unblock the Notifications












