PICS: जानिए किस पर नजर रख रहे हैं सलमान खान!
[गपशप] सलमान खान ने हाल ही में ट्विटर पर रिवील किया है कि वे किसी पर नजर रख रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने उस इंसान की बहुत सारी तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। हम्ममम..चलिए आप दिमाग पर ज्यादा जोड़ दें, उससे पहले बता दें, जिस पर सलमान की नजर है, वह और कोई नहीं बल्कि डिंपल गर्ल प्रिटी जिंटा हैं।
आईपीएल टीम किंग इलेवन पंजाब की मालकिन प्रीटि जिंटा पर सलमान मैच के दौरान नजर रखे हैं। और यह हम नहीं कह रहे, बल्कि खुद सलमान ने लिखा है कि ''Come on Zinta. Me watching u Zinta.'' और साथ ही प्रिटी कि तस्वीरें भी शेयर की हैं।
सलमान ने आईपीएल मैच के दौरान का स्क्रीनशॉट लिया है और उसे ट्विटर पर पोस्ट किया है। इन तस्वीरों में प्रिटी काफी अलग अलग एक्सप्रेशन में दिख रही हैं।
इस एक्ट्रेस पर मेहरबान सलमान खान.. दिलाया बॉडीगार्ड!
बहरहाल, आपको बता दें, प्रिटी जिंटा आज भले ही सिल्वर स्क्रीन से दूर हों, लेकिन सलमान और प्रिटी ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। हमने इन्हें हर दिल जो प्यार करेगा, चोरी चोरी चुपके चुपके और जानेमन जैसी फिल्मों में साथ देखा है।


Click it and Unblock the Notifications


