खुदा करे..रॉ.वन, बॉडीगार्ड से बड़ी हिट हो : सलमान खान

सलमान खान के बारे में अक्सर लोग ये कहते हैं कि वो ऊपर से जितने सख्त हैं उससे कहीं ज्यादा वो अंदर से नरम हैं। उनका दिल नारियल की तरह है यानी की ऊपर से सख्त और नीचे से नरम। तभी तो जिस समय वो अस्पताल में भर्ती है। उनका ऑप्रेशन हुआ है वहां भी वो अपमे जानी-दुश्मन शाहरूख खान के लिए दुआ कर रहे हैं।

कभी बेहद गहरे दोस्त रहे शाहरूख-सलमान आज एक-दूसरे के सामने आने से भी कतराते हैं। वजह आज तक किसी को पता नहीं है। सबको पता है कि कैटरीना के बर्थ-डे पार्टी पर शाहरूख-सलमान का झगड़ा हुआ था लेकिन क्यों..ये आज तक किसी को नहीं पता । उसके बाद किंग खान ने बहुत कोशिश की , कि बात बन जाये लेकिन सलमाने ने उनसे बात करना छोड़ दिया।

लेकिन आज जब सलमान बीमार है और उनकी फिल्म बॉडीगार्ड ने सफलता का परचम लहरा दिया है। मात्र एक हफ्ते में फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है, तब भी सलमान अपनी फिल्म की नहीं बल्कि शाहरूख की आने वाली फिल्म रॉ वन के बारे में बात कर रहे हैं। उन्होने ऊपर वाले से दुआ की है कि रॉ.वन, बॉडागार्ड से बड़ी हिट फिल्म साबित हो।

गौरतलब है कि सलमान जब अमेरिका के लिए रवाना हुए थे तो शाहरूख ने भी उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांगी थी और कहा था कि बॉलीवुड को अपने इस सितारे की बहुत ज्यादा जरूरत है इसलिए ऊपरवाला सलमान को बहुत जल्द अच्छा कर दे। मालूम हो कि बॉलीवुड के बॉडीगार्ड सलमान खान अपने ऑप्रेशन के बाद पूरी तरह से ठीक है। ये बात उन्होंने खुद एक टीवी न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए कही है। आपको बता दें कि सलमान खान इन दिनों अमेरिका मैं मौजूद हैं।

सलमान ने कहा कि ऊपर वाले की नेमत और मेरे चाहने वालों की दुआ के चलते मैं पूरी तरह से फीट हूं और बहुत जल्द ही वो वतन वापसी करेगें।सलमान लंबे अर्से से ट्राइजेमाइनल न्यूराल्जिया और न्यूराइज्म से पीड़ित थे जिसके चलते उनके चेहरे और पीठ में काफी दर्द रहता था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X