पूरी तरह से फिट हैं ऑप्रेशन के बाद सलमान खान

ग़ौरतलब है कि सलमान लंबे अर्से से ट्राइजेमाइनल न्यूराल्जिया और न्यूराइज्म से पीड़ित थे जिसके चलते उनके चेहरे और पीठ में काफी दर्द रहता था।
वैसे इन दिनों सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्म बॉडीगार्ड ने सफलता का परचम लहरा दिया है। फिल्म में मात्र पांच दिनों में ही करोड़ो का बिजनेस करके एक नया रिकार्ड बना लिया है। फिल्म में उनकी अभिनेत्री करीना कपूर हैं। फिल्म के चर्चे जोरों पर हैं। सलमान की इस फिल्म से सफलता की हैट्रिक पूरी कर ली है। फिल्म के निर्देशक अतुल अग्निहोत्री है जो रिश्ते में सलमान के जीजा लगते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











