'अगर कंगना खुद को लक्ष्मीबाई समझती हैं तो आमिर 'मंगल पांडे' और दीपिका 'पद्मावती' हैं'- प्रकाश राज
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर काफी समय से चर्चा है और उनकी शिवसेना के साथ बहस काफी तेजी से बढ़ चुकी है और लोग इसपर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। कंगना रनौत को लेकर सेलेब्स दो फाड़ हैं.. कोई उनके समर्थन में ट्वीट कर रहा है तो कोई विरोध कर रहा है कि वो कुछ भी बोल रही हैं। इस समय कंगना रनौत को लेकर साउथ के फेमस अभिनेता प्रकाश राज ने एक तंज कसा है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दें कि प्रकाश राज अक्सर हर किसी मामले में अपनी राय रखते हैं और अपनी बेबाक बयानबाजी को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होने कंगना रनौत को लेकर एक मीम साझा किया है और एक सवाल भी पूछा है। इस मीम में प्रकाश राज ने कंगना के साथ साथ शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, ऋतिक रोशन और अजय देवगन की तस्वीरें साझा की हैं जिनमें वो अपने अपने किरदारों में नजर आ रहे हैं।
अब जापान में रिलीज हुई राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री- भारत में हुई थी सुपरहिट


Click it and Unblock the Notifications











