झा ने घुटने टेके, आरक्षण पर कैंची चलाने को तैयार
आखिरकार फिल्मकार प्रकाश झा ने अपनी जिद छोड़ दी है और अपनी बहुप्रतिक्षित फिल्म आरक्षण पर उठाये जा रहे सवालों के मद्देनजर उन सींस पर कैंची चलाने के लिए तैयार हो गये हैं जिस पर बवाल मचा है। गौरतलब है कि यूपी और पंजाब में तो फिल्म बैन कर दी गयी है लेकिन जहां-जहां फिल्म कल प्रदर्शित हो रही है वहां-वहां फिल्म पर कैंची चला दी गयी है।
फिल्म में कुछ जगह समाज के विशेष वर्ग पर टिप्पणी की गयी है जिससे समाज में बवाल पैदा हो सकता है। आयोग का कहना है कि फिल्म में कांट-छांट होना बहुत जरूरी है।
आपको बता दें कि फिल्म आरक्षण में प्रकाश झा ने समाज के एक वर्ग को शिक्षा के लिए जूझते हुए दिखाया है। फिल्म में अमिताभ एक आदर्श शिक्षक की भूमिका में हैं तो वहीं सैफ अली खान ने दलित युवक की भूमिका निभायी है।
फिल्म में दीपिका पादुकोण ने अमिताभ की बेटी का रोल निभाया है तो वहीं मनोज बाजपेयी खलनायक के रूप में हैं। फिल्म को 12 अगस्त को प्रदर्शित होना है लेकिन फिल्म अपने सब्जेक्ट को लेकर बवाल में फंस गयी है।फिल्म को कल यानी 12 अगस्त को प्रदर्शित होना है।
aarakshan अमिताभ बच्चन आरक्षण उत्तर प्रदेश दलित प्रकाश झा राजस्थान हाईकोर्ट dalit high court prakash jha rajasthan uttar pradesh


Click it and Unblock the Notifications
