आरक्षण पर अपनी नियत साफ करने प्रकाश झा पहुंचे राजस्थान
गौरतलब है कि श्री राजपूत करणी सेना और सर्व ब्राह्मण महासभा ने इस फिल्म को लेकर खासा बवाल मचाय़ा हुआ है और कहा है कि इस फिल्म से समाज में एक असमानता और हिंसक माहौल पैदा हो जायेगा जिसके लिए इस फिल्म को तत्काल प्रभाव से रोक देना चाहिए। लेकिन प्रकाश झा का कहना है कि पहले वो फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग देख लें और उसके बाद कोई फैसला लें।
गौरतलब है कि फिल्म आरक्षण में प्रकाश झा ने समाज के एक वर्ग को शिक्षा के लिए जूझते हुए दिखाया है। फिल्म में अमिताभ एक आदर्श शिक्षक की भूमिका में हैं तो वहीं सैफ अली खान ने दलित युवक की भूमिका निभायी है। फिल्म में दीपिका पादुकोण ने अमिताभ की बेटी का रोल निभाया है तो वहीं मनोज बाजपेयी खलनायक के रूप में हैं। फिल्म को 12 अगस्त को प्रदर्शित होना है लेकिन फिल्म अपने सब्जेक्ट को लेकर बवाल में फंस गयी है। उत्तर प्रदेश में पहले से ही फिल्म के प्रदर्शन को रोक लगा दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications












